उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: January 31, 2021 19:25 IST2021-01-31T19:25:21+5:302021-01-31T19:25:21+5:30

61 new cases of corona virus infection in Uttarakhand | उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नये मामले सामने आये

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नये मामले सामने आये

देहरादून, 31 जनवरी उत्तराखंड में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 61 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 96,129 हो गई।

इस बीच, 16 जनवरी से जारी टीकाकरण अभियान के तहत 2,437 और लाभार्थियों को कोविड के टीके की पहली खुराक दी गयी जिसके साथ अब तक कुल 31,228 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

यहां राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार नये मामलों में से सर्वाधिक 28 मामले देहरादून जिले में दर्ज किये गये जबकि हरिद्वार में 12, नैनीताल में 10, उधमसिंह नगर में नौ और चंपावत और रूद्रप्रयाग में एक—एक मामला सामने आया। प्रदेश के 13 में से सात जिलों में इस महामारी का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में रविवार को एक और मरीज की मौत हो गयी। अब तक महामारी से 1644 मरीज जान गंवा चुके हैं।

इसके अनुसार प्रदेश में 86 और लोग उपचार के बाद स्वस्थ हो गए। अब तक कुल 91,966 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और इस समय उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1175 है।

बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 के 1344 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 61 new cases of corona virus infection in Uttarakhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे