उत्तर भारत में 6.1 तीव्रता का भूकंप

By भाषा | Updated: February 12, 2021 23:21 IST2021-02-12T23:21:01+5:302021-02-12T23:21:01+5:30

6.1 magnitude earthquake in North India | उत्तर भारत में 6.1 तीव्रता का भूकंप

उत्तर भारत में 6.1 तीव्रता का भूकंप

नयी दिल्ली, 12 फरवरी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में शुक्रवार रात 6.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया।

भूकंप रात 10 बजकर 34 मिनट पर आया।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र पंजाब के अमृतसर में था और यह 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।

इसमें तत्काल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भूकंप से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत अनेक स्थानों पर लोगों में दहशत फैल गई। गाजियाबाद के वैशाली और वसुंधरा तथा अन्य इलाकों में भूकंप के डर से लोग घरों से बाहर निकल आए।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अन्य हिसों में भी भूकंप का भय देखा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 6.1 magnitude earthquake in North India

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे