लाइव न्यूज़ :

राज्यों को 6.1 लाख रेमडेसिविर की शीशियां, 15,801 ऑक्सीजन सिलेंडर, 11 हजार से अधिक सांद्रक वितरित किए गए : केंद्र

By भाषा | Updated: May 18, 2021 22:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई दुनिया भर से प्राप्त सहायता में से 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 11,325 ऑक्सीजन सांद्रक, 15,801 ऑक्सीजन सिलेंडर और करीब 6.1 लाख रेमडेसिविर की शीशियां विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को 27 अप्रैल से 17 मई के बीच वितरित की गईं। यह जानकारी मंगलवार को केंद्र सरकार ने दी।

सरकार को विभिन्न देशों और संगठनों से 27 अप्रैल से ही कोविड-19 राहत चिकित्सीय आपूर्ति एवं उपकरण के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय सहयोग प्राप्त हो रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सड़क एवं वायु मार्ग से 11,325 ऑक्सीजन सांद्रक, 15,801 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 8526 वेंटिलेटर या बाईपैप और करीब 6.1 लाख रेमडेसिविर की शीशियां 27 अप्रैल से 17 मई के बीच रवाना की गई हैं।

मंत्रालय ने बताया कि बड़ी खेप 16-17 मई को ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, भारत-स्विट्जरलैंड चैंबर ऑफ कॉमर्स से वेंटिलेटर बाईपैप और सीपैप (1056), रेमडेसिविर की शीशियां (57,893) के तौर पर प्राप्त हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे