लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 6,097 नए मामले, 44 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 10, 2021 15:58 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 10 जून ओडिशा में कोविड-19 के 6,097 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,37,226 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से 44 और लोगों की मौत के बाद इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 3,167 हो गई। नए मामलों में से 3,446 मामले पृथकवास केंद्रों से सामने आए हैं, जबकि 2,651 मामले स्थानीय संपर्क का पता लगाने के दौरान जानकारी में आए। खुर्दा जिले से सबसे ज्यादा 1,017 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। वहीं इसके बाद कटक में 647 और जाजपुर में 434 मामले सामने आए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ट्विटर पर 44 और कोविड-19 मरीजों की मौत की जानकारी साझा की। बुधवार को 8,032 मरीज़ संक्रमण मुक्त हो गए और अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,64,673 हो गई। राज्य में अब 69,333 मरीजों का उपचार चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में लोगों को कोविड-19 टीके की 86,45,298 खुराक दी गई हैं। इसी बीच राज्य सरकार ने दवा दुकानों के मालिकों और उनके कर्मचारियों को भी टीके की खुराक देने का निर्णय लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए