लाइव न्यूज़ :

गुजरात विधानसभा उपचुनाव में 60.75 फीसदी मतदान

By भाषा | Updated: November 4, 2020 21:45 IST

Open in App

अहमदाबाद, चार नवंबर गुजरात में विधानसभा की आठ सीटों के लिए मंगलवार को हुए उपचुनाव में 60.75 फीसदी मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंगलवार को अबडासा, करजन, मोरबी, गढडा, धारी, लिंबडी, कपराडा और डांग सीटों के लिए मतदान हुआ।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि कुल 18,75,032 पंजीकृत मतदाताओं में से 11,39,163 लोगों ने मतदान किया। वलसाड जिले के कपराडा विधानसभा में सबसे ज्यादा 77.50 फीसद मतदान हुआ, जिसके बाद डांग में 75.01 फीसद और करजन में 70.01 फीसद मतदान हुआ। वहीं अबडासा में 61.82 फीसद, लिंबडी में 58.01 फीसद, मोरबी में 52.32 फीसद, गढडा में 50.76 फीसद और धारी में 45.79 फीसद मतदान दर्ज किया गया ।

मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

मंगलवार को हालांकि चुनाव आयोग ने मतदान फीसद का अस्थायी आंकड़ा जारी करते हुए इसे 57.29 फीसदी बताया था। इन आठ सीटों पर कुल 81 उम्मीदवार अपने भाग्य आजमा रहे हैं।

इस साल जून में राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफे के बाद उपचुनाव की जरूरत पड़ी। इन विधायकों में से पांच बाद में भाजपा में शामिल हो गए और पार्टी ने उन नेताओं को उन्हीं सीटों पर उपचुनाव में टिकट दिए हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल