लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6,061 नये मामले, 128 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 7, 2021 22:17 IST

Open in App

मुंबई, सात अगस्त महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 6,061 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63,47,820 हो गयी जबकि 128 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,33,845 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 9,356 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 61,39,493 हो गयी। \

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 71,050 हो गयी है। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 96.72 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.1 प्रतिशत बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पुणे क्षेत्र में संक्रमण के सर्वाधिक 2,304 नये मामले सामने आए और इसी क्षेत्र में सबसे अधिक 45 मरीजों की मौत हुई। मुंबई क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 851 नये मामले सामने आए और 12 मरीजों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे