लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 606 नये मामले, 11 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 25, 2021 22:29 IST

Open in App

चेन्नई, 25 दिसंबर तमिलनाडु में शनिवार को कोविड-19 के 606 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 27,43,427 हो गयी, जबकि संक्रमण से 11 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 36,725 पर पहुंच गयी।

संक्रमित लोगों में ब्रिटेन, यूरोप और अफ्रीका से लौटे तीन व्यक्ति भी शामिल हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी एक बुलेटिन के अनुसार तमिलनाडु में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 685 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26,99,994 हो गयी। तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,708 हो गयी है।

राजधानी चेन्नई में 165 जबकि कोयम्बटूर में 87 नए मामले सामने आए।

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे के दौरान 1,01,185 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक कुल 5,68,26,433 नमूनों की जांच की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos