लाइव न्यूज़ :

गुजरात में कोविड-19 के 6,021 नये मामले, 55 और संक्रमितों की मौत

By भाषा | Updated: April 12, 2021 22:13 IST

Open in App

अहमदाबाद, 12 अप्रैल गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 6,021 नये मामले सामने आने के साथ अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर सोमवार को 3,53,516 पहुंच गई, जबकि 55 और संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य में संक्रमण नये मामलों की यह संख्या (6,021)प्रतिदिन के आंकड़ों के लिहाज से अब तक की सर्वाधिक है।

राज्य में अभी उपचाराधीन मरीजों की संख्या 30,680 है।

विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से हुई 55 मौतों में 20 मरीजों की अहमदाबाद जिले में, 19 की सूरत में, सात की वड़ोदरा में और छह की राजकोट में मौत हुई। वहीं, भरूच, बोताड और साबरकंठा में एक-एक संक्रमित की मौत हो गई।

अब तक कुल 4,855 लोगों की महामारी से मौत हुई है।

अहमदाबाद शहर में 1907 नये मामले सामने आये, जो राज्य के शहरों में सर्वाधिक है। वहीं, सूरत शहर में 1,117और राजकोट शहर में 503 नये मामले हैं।

गुजरात में मरीजों के ठीक होने की दर घट कर 89.95 प्रतिशत रह गई है, जो कि चिंता का विषय है।

राज्य में 82.37 लाख लोगों को कोविड के टीके की पहली खुराक, जबकि 11.12 लाख लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे