लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन, यूएई से गोवा आए 602 लोगों का लगाया जा रहा है पता

By भाषा | Updated: December 24, 2020 11:36 IST

Open in App

पणजी, 24 दिसम्बर ब्रिटेन में कोरोना वायरस के एक नए प्रकार (स्ट्रेन) के सामने आने के बाद गोवा स्वास्थ्य अधिकारी नौ दिसम्बर से ब्रिटेन और यूएई से राज्य में आए लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि इन दोनों जगहों से आए अधिकतर लोगों के दक्षिण गोवा जिले के कान्सौलिम इलाके में होने की संभावना है।

स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के अधिकारी ने बताया कि नौ दिसम्बर से ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आए 602 लोगों की सूची तैयार की गई है।

उन्होंने बताया कि इनमें से 91 लोग दक्षिण गोवा के कान्सौलिम इलाके में, उत्तरी गोवा के कोर्लिम इलाके के 48 और चिंबेल, रिबंदर और पणजी के कुछ इलाकों के 47 लोग हैं।

इस बीच, गोवा में बुधवार को 125 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 50,364 हो गए। वहीं राज्य में वायरस से अभी तक 725 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे