लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 602 नये मामले, पांच मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:58 IST

Open in App

चेन्नई, 21 दिसंबर तमिलनाडु में मंगलवार को कोविड-19 के 602 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 27,41,013 हो गयी, जबकि संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 36,691 पर पहुंच गयी।

राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी एक बुलेटिन के अनुसार तमिलनाडु में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 691 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26,97,244 हो गयी। तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,078 हो गयी है।

संक्रमण के नए मामलों में चेन्नई में 132 और कोयम्बटूर में 95 मामले सामने आए।

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे के दौरान 1,00,342 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक कुल 5,64,16,650 नमूनों की जांच की गई है।

वहीं, तमिलनाडु के चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री एम सुब्रमण्यम ने कहा कि राज्य में 11 मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इन कॉलेजों में 1,450 छात्रों का प्रवेश 'जल्द' शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू