लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 602 नये मामले, सात मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: September 25, 2021 20:34 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 25 सितंबर ओडिशा में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 602 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,23,735 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नये संक्रमितों में 79 बच्चे एवं किशोर भी शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से सात और रोगियों की मौत हो गयी जिसके बाद महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,170 हो गयी है।

खुर्दा जिले में सर्वाधिक 266 नये रोगी मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कटक में संक्रमण के 74 नये मामले सामने आए।

इस दौरान बारगढ़, मलकानगिरी, नबरंगपुर और नुआपाड़ा जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

खुर्दा जिले में कोविड-19 के दो रोगीों की मौत हुई जबकि जगतसिंहपुर, कटक, भद्रक, बालासोर और अंगुल जिले में संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की जान गयी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अभी 5,930 रोगी उपचाराधीन हैं जबकि 10,09,582 रोगी संक्रमण मुक्त हुये हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 494 रोगी ठीक हुये हैं।

राज्य में अब तक 1.96 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 72,228 नमूनों की जांच शुक्रवार को हुई। संक्रमण की दर 5.21 प्रतिशत हो गयी है। ओडिशा में अब तक 78,81,503 लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह