लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोरोना वायरस के 6,019 नए मामले

By भाषा | Updated: June 9, 2021 13:26 IST

Open in App

भुवनेश्वर, नौ जून ओडिशा में बुधवार को कोविड-19 के 6,019 नए मामले सामने आए तथा 43 संक्रमितों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब संक्रमण के कुल 8,31,129 मामले हैं तथा अब तक 3,123 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि इनमें से नए 3,397 मामले पृथक-वास केंद्रों से सामने आए जबकि 2,622 मामले स्थानीय स्तर पर संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी 71,312 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। वहीं बीते 24 घंटे में 8,836 लोग संक्रमण से उबरे हैं तथा स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7,56,641 हो गई है। राज्य में मंगलवार को 68,778 नमूनों की जांच की गई।

इस बीच, भुवनेश्वर नगर निगम ने बीमार लोगों के लिए घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। इसी तरह कटक नगर निगम ने उन छात्रों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान शुरू किया जो उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर