लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 से 601 और मरीजों की मौत, गुजरात में संक्रमण के 3,255 नए मामले

By भाषा | Updated: May 25, 2021 22:37 IST

Open in App

मुंबई/अहमदाबाद, 25 मई महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24,136 नए मामले सामने आए और पड़ोसी राज्य गुजरात में 9,676 लोग ठीक हो गए जो कि संक्रमण के नए मामलों का तीन गुना है।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महामारी से 601 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 90,349 पर पहुंच गई।

संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल मामले बढ़कर 56,26,155 हो गए।

महाराष्ट्र में अब तक 52,18,768 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 3,14,368 मरीज उपचाराधीन हैं। मुंबई में संक्रमण के 1,029 नए मामले सामने आए तथा 37 और मरीजों की मौत हो गई।

वहीं पड़ोसी राज्य गुजरात में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3,255 नए मामले सामने आए, 44 और मरीजों की मौत हो गई तथा 9,676 लोग ठीक हो गए।

गुजरात में मंगलवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,94,912 हो गए और मृतकों की संख्या 9,665 पर पहुंच गई। अब तक राज्य में 7,22,741 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 62,506 मरीज उपचाराधीन हैं।

इस बीच गुजरात में मंगलवार को 2,28,810 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इनमें से 1,28,283 लाभार्थी 18-44 आयु वर्ग के थे।

अब तक राज्य में 18-44 आयु वर्ग के कुल 9,10,871 लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू