लाइव न्यूज़ :

साल भर की कमाई 60,000 रुपये, आयकर विभाग से आया 3.49 करोड़ जुर्माना भरने का नोटिस

By भाषा | Updated: January 16, 2020 18:05 IST

गुप्ता ने कहा कि पिछले साल 17 दिसंबर को इस नोटिस को मिलने के बाद वह पशोपेश में हैं, क्योंकि उन्होंने उस वित्त वर्ष में लगभग मात्र 60,000 रुपये ही कमाए थे। वह वर्तमान में पंजाब के लुधियाना में कार्यरत हैं और मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकिसी ने मुंबई में धोखाधड़ी कर मेरे पैन नंबर के जरिये मेरे नाम का बैंक खाता खुलवाया था।पंजाब नेशनल बैंक घोटाले मामले में भगोड़े मेहुल चोकसी और नीरव मोदी के ऑफिस के पास एक फर्म का संचालन किया था।

बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ) कंपनी के 29 वर्षीय सहायक मैनेजर रवि गुप्ता ने दावा किया है कि वर्ष 2011-12 में उन्हें 132 करोड़ रुपए के लेनदेन करने के लिए आयकर विभाग से 3.49 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का नोटिस मिला है और इसे 17 जनवरी तक अदा करने को कहा गया है।

गुप्ता ने कहा कि पिछले साल 17 दिसंबर को इस नोटिस को मिलने के बाद वह पशोपेश में हैं, क्योंकि उन्होंने उस वित्त वर्ष में लगभग मात्र 60,000 रुपये ही कमाए थे। वह वर्तमान में पंजाब के लुधियाना में कार्यरत हैं और मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं।

उन्होंने दावा किया, ‘‘किसी ने मुंबई में धोखाधड़ी कर मेरे पैन नंबर के जरिये मेरे नाम का बैंक खाता खुलवाया था और पंजाब नेशनल बैंक घोटाले मामले में भगोड़े मेहुल चोकसी और नीरव मोदी के ऑफिस के पास एक फर्म का संचालन किया था।’’

जब उनसे पूछा गया कि अपने पैन नंबर के साथ धोखाधड़ी को लेकर आपने पुलिस में अब तक शिकायत दर्ज क्यों नहीं कराई है, तो इस पर गुप्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ प्रदेश की ग्वालियर एवं भिंड पुलिस और पंजाब की लुधियाना पुलिस मुझे मुंबई पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कह रहे हैं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशपंजाबआयकर विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं