लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 6000 किलोग्राम पटाखे जब्त, 55 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 3, 2021 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में आतिशबाजी पर पाबंदी के बाद से अब तक दिल्ली पुलिस ने 55 लोगों को गिरफ्तार किया है एवं 6000 किलोग्राम से अधिक पटाखे जब्त किये हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस आंकड़े के अनुसार 55 लोगों के खिलाफ पटाखों के भंडारण, बिक्री एवं चलाने को लेकर 56 मामले दर्ज किये गये हैं।

इन आंकड़ों के मुताबिक अबतक जब्त किये गये 6050 किलोग्राम पटाखों में से 2400 किलोग्राम दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिले, 1163 किलोग्राम रोहिणी जिले तथा 298 किलोग्राम मध्य जिले से बरामद किये गये।

पुलिस ने कहा कि वैसे तो राष्ट्रीय राजधानी में ज्यादातर विनिर्माण एवं भंडारण इकाइयां बंद कर दी गयी हैं लेकिन इस धंधे में लगे लोग उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा से सस्ती दरों पर भारी मात्रा में पटाखे जुटाने में कामयाब हो गये हैं।

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने 28 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल पहली जनवरी तक पटाखों की बिक्री एवं जलाने पर पूर्ण रोक का आदेश दिया था।

पुलिस ने कहा कि मध्य दिल्ली में 286 किलोग्राम पटाखे जब्त किये गये हैं जहां चांदनी चौक, पहाड़गंज, करोल बाग एवं अन्य बाजारों में अवैध रूप से इन पटाखों को बेचा जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया