लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 600 नए मामले

By भाषा | Updated: June 14, 2021 23:44 IST

Open in App

रायपुर, 14 जून छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 600 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 9,87,563 हो गई है।

राज्य में सोमवार को 230 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 17 मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 600 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 41, दुर्ग से 21, राजनांदगांव से 11, बालोद से 27, बेमेतरा से 10, कबीरधाम से 10, धमतरी से 26, बलौदाबाजार से 30, महासमुंद से सात, गरियाबंद से नौ, बिलासपुर से 14, रायगढ़ से 21, कोरबा से 27, जांजगीर चांपा से 31, मुंगेली से पांच, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 10, सरगुजा से 17, कोरिया से 24, सूरजपुर से 24, बलरामपुर से 19, जशपुर से 35, बस्तर से 43, कोंडागांव से 17, दंतेवाड़ा से 17, सुकमा से 31, कांकेर से 12, नारायणपुर से 11, बीजापुर से 49 और अन्य राज्य से एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,87,563 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 9,61,569 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि राज्य में 12,660 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,334 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,56,861 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3122 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो