लाइव न्यूज़ :

नोएडा में 60 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश का शक

By भाषा | Updated: May 14, 2021 22:03 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 14 मई गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भाऊकरा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की शुक्रवार की देर रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का बेटा हाल ही में क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुआ था उसने चुनावी रंजिश को हत्या की वजह बताया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जेवर थाना क्षेत्र के गांव भाऊकरा में रहने वाले इंद्रदेव सिंह (60 वर्ष) की शुक्रवार की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीसीपी ने बताया कि मृतक इंद्रपाल का बेटा दीपक हाल में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुआ है।

दीपक के विरुद्ध उसकी चचेरी बहन पूजा चुनाव लड़ी थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को शक है कि चुनावी रंजिश के चलते इंद्रपाल की हत्या हुई है।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने चुनावी रंजिश के चलते हत्या होने की बात कही है।

डीसीपी ने बताया कि इस मामले में अभी तक मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है, जैसे ही वे तहरीर देंगे घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

मृतक के बेटे तथा जेवर ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक का कहना है कि उनके पिता की चुनावी रंजिश के चलते हत्या की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे