लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में तबलीगी जमात के 60 सदस्यों से संपर्क नहीं, मोबाइल फोन स्विच ऑफ, गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दिए कार्रवाई के आदेश 

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 8, 2020 09:31 IST

भारत में महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का खतरा सबसे ज्यादा है।  महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है जहां वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,000 से ऊपर चली गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 150 नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना वायरस से 124 मौते हुई हैं, जिसमें से अकेले 64 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं।

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। हर दिन  कोविड-19 के संक्रमित मामलो में तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे में राज्य में तबलीगी जमात के 60 सदस्यों के साथ प्रशासन का संपर्क नहीं हो पा रहा है। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज से लौटे करीब 50 से 60 लोगों ने सरकार से संपर्क नहीं किया है। उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ जा रहा है। 

राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि उन लोगों को सूचित किया जाता है कि वो अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जल्द से जल्द संपर्क करें और जांच के बाद क्वॉरेंटाइन में जाए। अगर वो लोग ऐसा नहीं करते हैं कि हमने पुलिस को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 

9 हजार लोग  तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे

केंद्र और राज्य सरकार द्वारा इन लोगों की पहचान के लिये शुरू किये गए “व्यापक अभियान” के बाद अब तक 25,500 तबलीगी सदस्यों और उनके संपर्कों को पृथकवास में भेज दिया गया है। इस धार्मिक कार्यक्रम में 1,000 विदेशियों समेत कम से कम 9000 लोग शामिल हुए थे और इसके बाद ये लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में भी गए। राज्यों से मिली खबरों के मुताबिक इन प्रतिभागियों में से बहुत से अब भी जांच के लिये सामने नहीं आए हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,000 के पार, 64 लोगों की मौत

राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के 14वें दिन मंगलवार (6 अप्रैल)  को भी महाराष्ट्र में कोविड-19 के संक्रमित मामलो में तेजी से वृद्धि हुई है। प्रदेश में कुल 150 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,018 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है जहां वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,000 से ऊपर चली गई है। 

राज्य में मंगलवार को कोविड-19 से 12 लोगों की मौत होने के साथ ही वायरस संक्रमण से प्रदेश मे मरने वालों की संख्या 64 पहुंच गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि संक्रमण से कल (6 अप्रैल) पांच लोगों की मौत हुई है। अभी तक शहर में 40 लोगों की मौत कोविड-19 से हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को आए कोविड-19 के 150 नए मामलों में से 116 अकेले मुंबई से आए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं