लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों में 60 फीसदी मतदान

By भाषा | Updated: April 7, 2021 21:01 IST

Open in App

शिमला, सात अप्रैल हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों में बुधवार को करीब 60 प्रतिशत मतदान हुआ है । एक निर्वाचन अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

बुधवार की रात को परिणाम आने की संभावना है क्योंकि मतों की गिनती का काम जारी है । इससे पहले आज शाम चार बजे मतदान संपन्न हुआ ।

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार धर्मशाला, मंडी, सोलन एवं पालमपुर नगर निगम में 59.60 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया ।

इसके अनुसार पालमपुर में 67.6 फीसदी, मंडी में 62.30 फीसदी, सोलन में 55.30 प्रतिशत एवं धर्मशाला में 54.5 फीसदी मतदान हुआ ।

मंडी, सोलन एवं पालमपुर नवगठित नगरीय निकाय है और यहां पहली बार मतदान हुआ है।

धर्मशाला नगर निगम के लिये पहली बार चुनाव अप्रैल 2016 में कराया गया था और और यह चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर नहीं लड़ा गया था ।

इस बार चारों नगर निगम में चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लड़ा गया है।

चार नगर निगमों के 64 वार्डों में कुल 279 उम्मीदवार हैं लेकिन भाजपा एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है।

आम आदमी पार्टी ने भी 64 में से 43 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि माकपा ने एकमात्र उम्मीदवार मंडी में उतारा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह