लाइव न्यूज़ :

असम में 60 प्रतिशत जिला अस्पतालों में आईसीयू बेड नहीं

By भाषा | Updated: July 16, 2021 20:41 IST

Open in App

गुवाहाटी, 16 जुलाई असम के 60 प्रतिशत से अधिक जिला अस्पतालों में गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) के बेड नहीं हैं और राज्य के किसी भी उप-मंडलीय अस्पताल (एसडीसीएच) में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री केशब महंत ने शुक्रवार को विधानसभा को इस बारे में सूचित किया।

कांग्रेस सदस्य नुरुल हुदा के एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि राज्य के 25 जिला अस्पतालों में से केवल 10 में ही आईसीयू बेड हैं। जिला अस्पतालों में कुल आईसीयू बेड की संख्या 178 है। उन्होंने कहा कि ऐसे सात अस्पतालों में आईसीयू बेड की व्यवस्था की जा रही है। महंत ने कहा कि राज्य के 15 एसडीसीएच में से किसी में भी आईसीयू बेड नहीं हैं। राज्य के 20 जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड हैं, वहीं आठ एसडीसीएच में भी यह सुविधा है।

मंत्री के मुताबिक जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन सुविधा से युक्त बेड की संख्या 458 और एसडीसीएच में 63 है। पांच जिला अस्पतालों में न तो आईसीयू बेड हैं और न ही ऑक्सीजन बेड, जबकि 11 में दोनों सुविधाएं हैं, जिनमें सेमी-आईसीयू बेड वाला एक जिला अस्पताल शामिल है। मंत्री ने कहा कि राज्य के जिला अस्पतालों और एसडीसीएच में क्रमशः 4,839 और 994 बेड हैं।

मंत्री ने सदन को बताया कि राज्य के लिए केंद्र सरकार द्वारा 40 पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से नौ को चालू कर दिया गया है। विदेशी सहायता या विभिन्न कंपनियों के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत दस और पीएसए संयंत्र भी लगाए जाएंगे, जिनमें से एक पहले ही स्थापित किया जा चुका है।

मंत्री ने कहा कि कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में अप्रैल के बाद से महामारी की दूसरी लहर में कोविड-19 के सबसे अधिक मामले आए हैं और सर्वाधिक मौतें हुई हैं। कामरूप मेट्रोपॉलिटन जिले में गुवाहाटी शहर भी शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे