लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में मार्च-मई में लू चलने के 60 प्रतिशत आसार : मौसम विभाग महानिदेशक

By भाषा | Updated: March 1, 2021 23:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने सोमवार को कहा कि दिल्ली-एनसीआर में मार्च से मई तक लू चलने और दिन और रात के तापमान के सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक होने की 60 प्रतिशत संभावना है।

महापात्रा ने कहा, ‘‘पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली ऐसे क्षेत्र हैं जहां अधिकतम और न्यूनतम, दोनों मामलों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने (की संभावना) है। इस क्षेत्र में, आप लू की उम्मीद कर सकते हैं, रात और दिन गर्म होने की आशंका है।’’

आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि मार्च से मई तक उत्तर, उत्तर पूर्व तथा पूर्व और पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

विभाग ने हालांकि, दक्षिण और इससे सटे मध्य भारत में तापमान सामान्य से नीचे रहने का पूर्वानुमान जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू