लाइव न्यूज़ :

केरल मंत्रिमंडल के 60 फीसदी मंत्रियों ने चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामले घोषित किए: एडीआर

By भाषा | Updated: May 24, 2021 21:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई चुनाव अधिकार संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, केरल सरकार के मंत्रिमंडल में बारह मंत्रियों ने अपने चुनावी हलफनामों में अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की जानकारी दी है।

केरल इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने 21 में से 20 मंत्रियों के स्व-घोषित हलफनामों का विश्लेषण किया है, जिनमें पिनराई विजयन भी शामिल हैं, जिन्होंने 20 मई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर पूरी तरह और ठीक से स्कैन किया गया हलफनामा उपलब्ध नहीं होने के कारण माकपा नेता और मंत्री वी शिवनकुट्टी के हलफनामे का विश्लेषण नहीं किया जा सका।

रिपोर्ट के अनुसार, 12 या 60 प्रतिशत मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं जबकि पांच या 25 प्रतिशत मंत्रियों ने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

विश्लेषण किए गए 20 मंत्रियों के हलफनामे में से 13 या 65 प्रतिशत 'करोड़पति' हैं और 20 मंत्रियों की औसत संपत्ति 2.55 करोड़ रुपये है।

रिपोर्ट में कहा गया है, "सबसे अधिक घोषित कुल संपत्ति वाले मंत्री तनूर विधानसभा क्षेत्र के वी अब्दुरहिमन हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति 17.17 करोड़ रुपये की बताई है। सबसे कम घोषित कुल संपत्ति वाले मंत्री चेरथला विधानसभा क्षेत्र के पी प्रसाद हैं, जिनकी संपत्ति 14.18 लाख रुपये है।"

उसमें कहा गया है कि आठ या 40 प्रतिशत मंत्रियों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता कक्षा आठ से 12 के बीच घोषित की है, जबकि 12 मंत्रियों ने स्नातक स्तर या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता घोषित की है।

रिपोर्ट में कहा गया है, "कुल 13 (65 प्रतिशत) मंत्रियों ने अपनी आयु 41-60 वर्ष के बीच घोषित की है, जबकि सात (35 प्रतिशत) मंत्रियों ने अपनी आयु 61-80 वर्ष के बीच घोषित की है और 20 मंत्रियों में से तीन महिलाएं हैं।"

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सहित 21 मंत्रियों ने 20 मई को शपथ ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित