लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 60 नये मामले

By भाषा | Updated: February 16, 2021 20:20 IST

Open in App

जयपुर, 16 फरवरी राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 60 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 3,19,065 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को 60 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस के संक्रमितो की अब तक कुल संख्या 3,19,065 हो गई जिसमें 1257 रोगी उपचाराधीन हैं।

नये मामलों में मंगलवार को जयपुर में 21, जोधपुर में नौ, उदयपुर में चार, बांसवाडा-जैसलमेर-कोटा-नागौर में तीन-तीन नये संक्रमित शामिल हैं। वहीं राज्य के 33 जिलों में से 16 जिलों में संक्रमण शून्य पाया गया है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को राज्य में 168 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,15,027 संक्रमित ठीक हो चुके है।

राज्य में इस संक्रमण से राज्य में अब तक 2,781 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें जयपुर में 517, जोधपुर में 305, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 122, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos