लाइव न्यूज़ :

आईएफएस अधिकारी के कब्जे से 60 लाख रुपये नकद, सोने के गहने बरामद

By भाषा | Updated: November 27, 2020 12:41 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 27 नवंबर ओडिशा में भ्रष्टाचार निरोधी दल के अधिकारियों ने ओडिशा कैडर के एक आईएफएस अधिकारी अभय कांत पाठक के कब्जे से 800 ग्राम सोने के आभूषण,60 लाख नकद, महंगी गाड़ियां और भारी जमापूंजी बरामद की। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी मिली।

ओडिशा पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक, योजना, कार्यक्रम और वनीकरण के रूप में तैनात भारतीय वन सेवा के अभय कांत पाठक पर आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच के संबंध में विभिन्न स्थानों की तलाशी ली।

विज्ञप्ति के अनुसार,‘‘घर की तलाशी और बाद में पूछताछ के दौरान अब तक करीब 60 लाख रुपये की नकदी मिली है। इसके अलावा तलाशी के दौरान 800 ग्राम वजनी सोने के गहने मिले हैं। 23 लाख रुपये के सोने के गहनों की खरीद से संबंधित और दस्तावेज भी मिले हैं।”

विज्ञप्ति के मुताबिक, यह भी पता लगाया गया है कि उनके बेटे के बैंक खातों में करीब 9.4 करोड़ रुपये की नकदी जमा की गई है, जिसमें से भुवनेश्वर में लगभग 8.4 करोड़ रुपये जमा किए गए हैं।

उनके बेटे के नाम पर मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू, टाटा हैरियर और तीन महंगी यामाहा एफजेडएस मोटरसाइकिल जैसे महंगे वाहन पंजीकृत पाए गए हैं, जो और महंगे वाहनों को किराए पर भी ले रहा था।

पाठक किसी भी टिप्पणी के लिए मौके पर मौजूद नहीं थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए