लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के सभी शहरों में शुक्रवार शाम छह बजे से 60 घंटे का लॉकडाउन : चौहान

By भाषा | Updated: April 8, 2021 14:04 IST

Open in App

भोपाल, आठ अप्रैल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को कहा कि कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के चलते प्रदेश के सभी शहरों में शुक्रवार शाम छह बजे से सोमवार प्रात: 6 बजे तक 60 घंटे तक लॉकडाउन रहेगा।

चौहान ने यह बात प्रदेश में कोविड-19 की समीक्षा करने के बाद यहां मीडिया से कही।

उन्होंने कहा, ‘‘पूरे मध्य प्रदेश के सभी शहरों में शुक्रवार को शाम छह बजे से लेकर सोमवार सुबह छह बजे तक शहरी क्षेत्र में लॉकडाउन रहेगा।’’

इससे पहले मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रतलाम, छिन्दवाड़ा, ग्वालियर एवं

उज्जैन शहरों सहित कुछ अन्य शहरों में केवल रविवार को ही लॉकडाउन हो रहा था, जिसे अब बढ़ाकर शुक्रवार को शाम छह बजे से लेकर सोमवार सुबह छह बजे तक का कर दिया गया है।

चौहान ने कहा, ‘‘बाकी जिन शहरों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी है, वहां आपदा प्रबंधन समिति बैठक करके इसे रोकने के लिए आवश्यक एवं उपयुक्त फैसला करेंगी।’’

उन्होंने कहा कि हम कोरोना के मरीजों के लिए इलाज की सारी व्यवस्थाएं कर रहे हैं और उनके लिए बिस्तरों की संख्या को बढ़ाकर एक लाख किया जाएगा।

चौहान ने कहा कि हमने प्रदेश के प्रत्‍येक जिले में कम से कम एक कोविड केयर सेन्‍टर प्रारंभ करने का निर्णय भी लिया है। यहॉ उन मरीजों को पृथक-वास पर रखा जायेगा, जिनके घर पर पृथक-वास के लिए पर्याप्‍त स्‍थान उपलब्‍ध नहीं है।

उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में भी कोरोना मरीजों के लिए नि:शुल्‍क इलाज के लिए कुछ बिस्‍तर आरक्षित किए गए हैं।

वहीं, मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार शाम को कहा कि प्रदेश के समस्त नगरीय क्षेत्रों में आठ अप्रैल से आगामी आदेश तक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू रहेगा। साथ ही, प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में आगामी तीन माह तक सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) ही कामकाज होगा।

इसके अलावा, मध्य प्रदेश के सम्पूर्ण छिंदवाड़ा जिले में 8 अप्रैल की रात 8 बजे से आगामी 7 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 4,043 नए मामले दर्ज किये गये हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब तक 3,18,014 लोगों को यह महामारी अपनी चपेट में ले चुकी है, जिनमें से अब तक 4,086 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन