लाइव न्यूज़ :

मासूम बच्ची मरकर हुई ज़िंदा, फिर एक दिन अचानक घर में फैल गया मातम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 23, 2018 12:51 IST

बालिका को मृत समझते हुए उसकी अंतिम विधि की प्रक्रिया शुरू की गई थी तथापि उसे गड्ढे में डालने के बाद गड्ढे को मिट्टी से बंद करते समय जयश्री ने हलचल कर अपने जीवित होने का सबूत दिया था. जिसके बाद परिवार में छाया गम खुशियों में बदल गया था.

Open in App

अकोला: सड़क हादसे में गंभीर जख्मी हुई बुलढाणा जिले की बालिका 6 वर्षीय जयश्री अमोल दाभाड़े ने गुरुवार दोपहर बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 174 के तहत मर्ग का मामला दर्ज किया. 

मालूम हो कि, पिछले सप्ताह बुलढाणा जिले की संग्रामपुर तहसील के ग्राम पलसी सुपो का रहनेवाला दाभाड़े परिवार मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था. इस बीच आसलगांव के समीप एक तेज कार चालक ने परिवार की 6 वर्षीय सदस्य जयश्री को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हुई. उसे पहले खामगांव के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देख उसे अकोला के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया. वहां से उसे उपचार के लिए लाया गया था जहां इलाज के जारी रहते आज दोपहर बाद उसकी मौत हो गई. 

उसे समझा गया मृत...: बता दें कि, यह वही बालिका जिसे मृत समझते हुए उसकी अंतिम विधि की प्रक्रिया शुरू की गई थी तथापि उसे गड्ढे में डालने के बाद गड्ढे को मिट्टी से बंद करते समय जयश्री ने हलचल कर अपने जीवित होने का सबूत दिया था. जिसके बाद परिवार में छाया गम खुशियों में बदल गया था. 

दरअसल हुआ यू था कि, कार की टक्कर के बाद जयश्री को पहले खामगांव के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे अकोला ले जाने की सलाह दी गई. दाभाड़े परिवार उसे लेकर अकोला आ रहा था कि,यहां पहुंचने से पहले परिजनों ने उसे मृत समझते हुए एम्बूलेंस का रुख वापस गांव की ओर किया और उसके अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी कर उसे दफनाने के लिए श्मशान भूमि ले गए थे. 

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं