लाइव न्यूज़ :

UP Flood: यूपी में तीन जिलों के 6 गांव बाढ़ से प्रभावित, बलिया में घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर, सरकार ने कही ये बात

By भाषा | Updated: August 9, 2022 07:10 IST

राहत आयुक्‍त ने कहा कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबंध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिंताजनक स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में औसतन 10.3 मिमी वर्षा हुई।

Open in App
ठळक मुद्देगोंडा ,मऊ, सीतापुर जिलों के छह गांव बाढ़ से प्रभावित हैं।बदायूं जिले में गंगा नदी व लखीमपुर खीरी ज़िले में शारदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित 35 जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचक बल, राज्य आपदा मोचक बल, पीएसी की 55 टीमें तैनात की गयी हैं।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के तीन जिलों के छह गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। हालांकि सरकार ने दावा किया है कि वर्तमान में प्रदेश के सभी तटबंध सुरक्षित हैं और कहीं भी किसी प्रकार की चिंताजनक स्थिति नहीं है। प्रदेश के राहत आयुक्‍त रणवीर प्रसाद ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में यह जानकारी दी।

प्रसाद ने बताया कि 24 घंटो में प्रदेश के दस जिलों में 25 मिलीमीटर या उससे अधिक वर्षा दर्ज की गयी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गोंडा, मऊ, सीतापुर जिलों के छह गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। राहत आयुक्‍त ने कहा कि प्रदेश के वर्तमान में सभी तटबंध सुरक्षित हैं, कहीं भी किसी प्रकार की चिंताजनक स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में औसतन 10.3 मिमी वर्षा हुई।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार प्रदेश में एक जून से अब तक 248 मिमी औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा 416.4 मिमी के सापेक्ष में 60 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि बदायूं जिले में गंगा नदी व लखीमपुर खीरी ज़िले में शारदा नदी, बलिया में घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। प्रसाद ने कहा कि प्रदेश के वर्षा से प्रभावित 35 जिलों में तलाशी एवं बचाव अभियान के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचक बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचक बल (एसडीआरएफ) और पीएसी की 55 टीमें तैनात की गयी हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल