उत्तर प्रदेश से मुस्लिम सांसदों का सूखा समाप्त, आजम खान सहित महागठबंधन से 6 मुसलमान उम्मीदवार जीते

By आदित्य द्विवेदी | Published: May 24, 2019 10:47 AM2019-05-24T10:47:42+5:302019-05-24T11:06:42+5:30

2014 लोकसभा चुनाव में यूपी से कोई मुस्लिम सांसद नहीं बना था लेकिन 2019 के नतीजों में 6 मुस्लिम सांसद हैं। इसमें बहुजन समाज पार्टी के तीन और समाजवादी पार्टी के तीन सांसद हैं।

6 Muslim candidates win from Uttar Pradesh in Lok Sabha Elections 2019 | उत्तर प्रदेश से मुस्लिम सांसदों का सूखा समाप्त, आजम खान सहित महागठबंधन से 6 मुसलमान उम्मीदवार जीते

उत्तर प्रदेश से मुस्लिम सांसदों का सूखा समाप्त, आजम खान सहित महागठबंधन से 6 मुसलमान उम्मीदवार जीते

Highlights 2014 लोकसभा चुनाव में यूपी से कोई मुस्लिम सांसद नहीं बना था2019 के नतीजों में 6 मुस्लिम प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।इसमें बहुजन समाज पार्टी के तीन और समाजवादी पार्टी के तीन सांसद हैं।

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इसबार संसद में उत्तर प्रदेश से मुस्लिम प्रत्याशियों का अच्छा प्रतिनिधित्व देखने मिला है। 2014 लोकसभा चुनाव में यूपी से कोई मुस्लिम सांसद नहीं बना था लेकिन 2019 के नतीजों में 6 मुस्लिम प्रत्याशी जीत चुके हैं। इसमें बहुजन समाज पार्टी के तीन और समाजवादी पार्टी के तीन सांसद हैं।

अमरोहा से बीएसपी के कुंवर दानिश अली ने बीजेपी प्रत्यशी को 63 हजार वोटों से मात दी। वो लोकसभा चुनाव से पहले जेडीएस छोड़कर बीएसपी में शामिल हुए थे। इसके अलावा गाजीपुर सीट से अफजाल अंसारी ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी मनोज सिन्हा को करीब 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराया। सहारनपुर सीट से बीएसपी के हाजी फजलर्रहमान ने करीब 22 हजार वोट के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को मात दी।

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खां ने रामपुर सीट से बीजेपी की जया प्रदा को हराया। इसके अलावा संभल से सपा के डॉ. शफीकुर्रहामन बर्क ने 1 लाख 74 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। मुरादाबाद सीट से एसपी के डॉ एस.टी. हसन ने करीब एक लाख वोट से जीत दर्ज की।

उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर विजेताओं की सूचीः-

क्रम संख्यासीटविजेता का नामपार्टीजीत का अंतर
1.आगरासत्यपाल सिंह बघेलभारतीय जनता पार्टी211546
2.अकबरपुरदेवेन्द्र सिंह ' भोले 'भारतीय जनता पार्टी275142
3.अलीगढ़सतीश कुमार गौतमभारतीय जनता पार्टी229261
4.इलाहाबादरीता बहुगुणा जोशीभारतीय जनता पार्टी184275
5.आम्बेडकर नगररितेश पाण्डेयबहुजन समाज पार्टी95880
6.अमेठीस्मृति इरानीभारतीय जनता पार्टी55120
7.अमरोहाकुँवर दानिश अलीबहुजन समाज पार्टी63248
8.ऑवलाधर्मेन्द्र कश्यपभारतीय जनता पार्टी113743
9.आज़मगढ़अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी259874
10.बदायूंडा0 संघमित्रा मौर्याभारतीय जनता पार्टी18454
11.बागपतडा० सत्‍यपाल सिंहभारतीय जनता पार्टी23502
12.बहराइचअक्षयवर लालभारतीय जनता पार्टी128752
13.बलियावीरेन्द्र सिहभारतीय जनता पार्टी15519
14.बांदाआर० के० सिंह पटेलभारतीय जनता पार्टी58938
15.बांसगांवकमलेश पासवानभारतीय जनता पार्टी153468
16.बाराबंकीउपेन्द्र सिंह रावतभारतीय जनता पार्टी110140
17.बरेलीसंतोष कुमार गंगवारभारतीय जनता पार्टी167282
18.बस्तीहरीश चन्द्र उर्फ हरीश द्विवेदीभारतीय जनता पार्टी30354
19.भदोहीरमेश चन्दभारतीय जनता पार्टी43615
20.बिजनौरमलूक नागरबहुजन समाज पार्टी69941
21.बुलन्‍दशहरभोला सिंहभारतीय जनता पार्टी290057
22.चन्‍दौलीडॉ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेयभारतीय जनता पार्टी13959
23.देवरियारमापति राम त्रिपाठीभारतीय जनता पार्टी249931
24.धौरहरारेखा वर्माभारतीय जनता पार्टी160611
25.डुमरियागंजजगदंबिका पालभारतीय जनता पार्टी105321
26.एटाराजवीर सिंह (राजू भैय्या)भारतीय जनता पार्टी122670
27.इटावाडॉ राम शंकर कठेरियाभारतीय जनता पार्टी64437
28.फैजाबादलल्लू सिंहभारतीय जनता पार्टी65477
29.फर्रूखाबादमुकेश राजपूतभारतीय जनता पार्टी221702
30.फतेहपुरनिरंजन ज्योतिभारतीय जनता पार्टी198205
31.फतेहपुर सीकरीराजकुुुमार चाहरभारतीय जनता पार्टी495065
32.फिरोज़ाबादडा० चन्‍द्र सेेेन जादौनभारतीय जनता पार्टी28781
33.गौतम बुद्ध नगरडॉ0 महेश शर्माभारतीय जनता पार्टी336922
34.गाजियाबादविजय कुमार सिंहभारतीय जनता पार्टी501500
35.गाजीपुरअफजाल अंसारीबहुजन समाज पार्टी119392
36.घोसीअतुल कुमार सिंहबहुजन समाज पार्टी122568
37.गोन्‍डाकीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैयाभारतीय जनता पार्टी166360
38.गोरखपुर रवि किशनभारतीय जनता पार्टी301664
39.हमीरपुरकुॅँवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देलभारतीय जनता पार्टी248652
40.हरदोईजय प्रकाशभारतीय जनता पार्टी132474
41.हाथरसराजवीर दिलेरभारतीय जनता पार्टी260208
42.जालौनभानु प्रताप सिंह वर्माभारतीय जनता पार्टी158377
43.जौनपुरश्‍याम सिंह यादवबहुजन समाज पार्टी80936
44.झांसीअनुराग शर्माभारतीय जनता पार्टी365683
45.कैरानाप्रदीप कुमारभारतीय जनता पार्टी92160
46.कैसरगंजबृजभूषण शरण सिंहभारतीय जनता पार्टी261601
47.कन्नौजसुबृत पाठकभारतीय जनता पार्टी12353
48.कानपुरसत्यदेव पचौरीभारतीय जनता पार्टी155934
49.कौशाम्‍बीविनोद कुमार सोनकरभारतीय जनता पार्टी38722
50.खीरीअजय कुमारभारतीय जनता पार्टी218807
51.कुशी नगरविजय कुमार दूबेभारतीय जनता पार्टी337560
52.लालगंजसंगीता आजादबहुजन समाज पार्टी161597
53.लखनऊराजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी347302
54.मछलीशहरभोलानाथ (बी.पी. सरोज)भारतीय जनता पार्टी181
55.महराजगंजपंकज चौधरीभारतीय जनता पार्टी340424
56.मैनपुरीमुलायम सिंह यादवसमाजवादी पार्टी94389
57.मथुराहेमा मालिनीभारतीय जनता पार्टी293471
58.मेरठराजेन्द्र अग्रवालभारतीय जनता पार्टी4729
59.मिर्जापुरअनुप्रिया सिंह पटेलअपना दल (सोनेलाल)232008
60.मिश्रिखअशोक कुमार रावतभारतीय जनता पार्टी100672
61.मोहनलालगंजकौशल किशोरभारतीय जनता पार्टी90229
62.मुरादाबादडा॰ एस0टी0हसनसमाजवादी पार्टी97878
63.मुजफ्फरनगरसंजीव कुमार बालियानभारतीय जनता पार्टी6526
64.नगीनागिरीश चन्द्रबहुजन समाज पार्टी166832
65.फूलपुरकेशरी देवी पटेलभारतीय जनता पार्टी171968
66.पीलीभीतफिरोज वरूण गॉंधीभारतीय जनता पार्टी255627
67.प्रतापगढ़संगम लाल गुप्ताभारतीय जनता पार्टी117752
68.राय बरेलीसोनिया गांधीइंडियन नेशनल कांग्रेस167178
69.रामपुरमोहम्मद आज़म खांसमाजवादी पार्टी109997
70.राबर्ट्सगंजपकौड़ी लाल कोलअपना दल (सोनेलाल)54336
71.सहारनपुरहाजी फजर्लुरहमानबहुजन समाज पार्टी22417
72.सलेमपुररविन्दरभारतीय जनता पार्टी112477
73.सम्‍भलडा0 शफीकुर्रहमान बर्क़समाजवादी पार्टी174826
74.सन्‍त कबीर नगरप्रवीन कुमार निषादभारतीय जनता पार्टी35749
75.शाहजहॉपुरअरुण कुमार सागरभारतीय जनता पार्टी268418
76.श्रावस्तीराम शिरोमणिबहुजन समाज पार्टी5320
77.सीतापुरराजेश वर्माभारतीय जनता पार्टी100833
78.सुल्तानपुरमेनका संजय गांधीभारतीय जनता पार्टी14526
79.उन्नावस्वामी साक्षी जी महाराजभारतीय जनता पार्टी400956
80.वाराणसीनरेन्द्र मोदीभारतीय जनता पार्टी479505

* ये डेटा चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से लिए गए हैं।

English summary :
The results of 80 Lok Sabha seats in Uttar Pradesh have been revealed. This time, in Uttar Pradesh, Muslim MPs candidate won some seat too. In the 2014 Lok Sabha elections, there was no Muslim MP from UP but 6 of the 2019 results have won 6 Muslim candidates.


Web Title: 6 Muslim candidates win from Uttar Pradesh in Lok Sabha Elections 2019



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Uttar Pradesh Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/uttar-pradesh.