लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 से छह और लोगों की मौत, 938 नये मामले सामने आए

By भाषा | Updated: May 31, 2020 06:04 IST

तमिलनाडु में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 938 नये मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,184 हो गई। वहीं इस अवधि में चार पुरुषों और दो महिलाओं की कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मौत हुई जिससे प्रदेश में कोविड- 19 से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 160 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 938 नये मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,184 हो गई।इस अवधि में चार पुरुषों और दो महिलाओं की कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मौत हुई जिससे प्रदेश में कोविड- 19 से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 160 हो गई है।

चेन्नई। तमिलनाडु में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 938 नये मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,184 हो गई। वहीं इस अवधि में चार पुरुषों और दो महिलाओं की कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मौत हुई जिससे प्रदेश में कोविड- 19 से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 160 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक नये सामने आए 938 मामलों में 82 वे लोग हैं जो दूसरे राज्यों या विदेश से आए हैं जबकि अकेले चेन्नई में 616 मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक नये संक्रमितों में तीन कुवैत से आए हैं जबकि 46 महाराष्ट्र से लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 9,021 संक्रमित उपचाराधीन है जबकि शनिवार को ही 687 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही प्रदेश में अबतक 12 हजार संक्रमित ठीक हो चुके हैं। बुलेटिन के मुताबिक मृतकों में सबसे युवा 37 वर्षीय महिला है जिसे राजीव गांधी राजकीय जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 70 वर्षीय पुरुष सहित अन्य उच्च रक्तचाप जैसी अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अबतक विदेश से आए 89 लोग और अन्य राज्यों से रेलगाड़ी से आए 195 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। बुलेटिन के मुताबिक अकेले चेन्नई में कुल 13,980 लोग संक्रमित हुए हैं जिनमें से 7,321 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 6,539 उपचाराधीन हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अबतक 4,79,155 नमूनों की जांच की गई है। बुलेटिन के मुताबिक तमिलनाडु में 43 सरकारी और 29 निजी प्रयोगशालाओं में कोविड-19 की जांच की जा रही हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर ने इस बीच निजी अस्पतालों को कोरोना वायरस संक्रमितों के इलाज के नाम पर भारी-भरकम राशि वसूलने को लेकर चेतावनी दी और कहा कि एक-दो दिन में इलाज की अधिकतम राशि तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ अस्पताल कोविड-19 मरीजों से अधिक राशि वसूल रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियातमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां