दर्दनाक: मुंबई के रत्नागिरि बीच पर एक ही परिवार के 6 लोगों की डूबने से मौत

By भारती द्विवेदी | Updated: June 3, 2018 22:56 IST2018-06-03T22:56:17+5:302018-06-03T22:56:17+5:30

पिकनिक के दौरान ये सभी लोग बीच पर नहा रहे थे। तभी पानी का स्तर अचानक बढ़ गया और सभी डूब गए।

6 from a family lost their lives after drowning in the sea in Ratnagiri | दर्दनाक: मुंबई के रत्नागिरि बीच पर एक ही परिवार के 6 लोगों की डूबने से मौत

दर्दनाक: मुंबई के रत्नागिरि बीच पर एक ही परिवार के 6 लोगों की डूबने से मौत

नई दिल्ली, 3 जून: मुंबई के रत्नागिरि में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। रत्नागिरि बीच पर पिकनिक मनाने गए छह लोगों की डूबने से मौत हो गई है। खबरों की माने तो मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। पिकनिक के दौरान ये सभी लोग बीच पर नहा रहे थे। तभी पानी का स्तर अचानक बढ़ गया और सभी डूब गए। मरने वालों में 3 महिलाएं शमिल हैं।


खबरों के मुताबिक डूबने वाला डिसूजा परिवार मुंबई के बोरीवली के रहने वाले थे। छुट्टियां मनाने के लिए ये लोग मुंबई से रत्नागिरि सागर पिकनिक मनाने आए थे। परिवार के सात लोगों में से 6 लोगों की डूबने से मौत हुई है। इस हादसे में लोकल लोगों की मदद 25 साल की रीटा डिसूजा बच गई हैं। स्थानीय लोगों की माने तो उन्होंने डिसूजा फैमिली को पानी में अंदर जाने से माना किया था। चेतावनी के बाद भी डिसूजा फैमिली ने पानी में जाने का फैसला किया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

Web Title: 6 from a family lost their lives after drowning in the sea in Ratnagiri

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mumbaiमुंबई