लाइव न्यूज़ :

कोविड केन्द्र के निकट सड़क पर तेज संगीत बजाकर नृत्य करने के मामले में 6 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 31, 2020 17:35 IST

आरोपी उपनगर अंधेरी के निवासी हैं जो कोरोना वायरस से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए कारों से घूमते हुए पाये गये थे।

Open in App
ठळक मुद्देएक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात की है। पुलिस ने बताया कि बताया कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और महामारी रोग अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुंबई: यहां उपनगरीय विले पार्ले में कोविड केन्द्र के निकट सड़क पर दो कारों में तेज संगीत बजाकर नृत्य करने के लिए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात की है।

आरोपी उपनगर अंधेरी के निवासी हैं जो कोरोना वायरस से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते हुए कारों से घूमते हुए पाये गये थे।

उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और महामारी रोग अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।  

बता दें कि महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने 30 जून तक लॉकडाउन बढ़ाया है। रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी कार्यों के लिए मूवमेंट पर पाबंदी जारी रहेगी। दरअसल, लॉकडाउन 5 को लेकर हर राज्य सरकार अपने स्तर पर गाइडलाइंस बना रही है। इसके अलावा, राज्य की सरकारें लॉकडाउन के लिए समय-सीमा की घोषणा भी कर रही है।  

राज्य में  8 जून से, सभी निजी कार्यालय आवश्यकता के अनुसार 10% तक की उपस्थिति  के साथ काम कर सकते हैं, शेष व्यक्ति घर से काम करते रहें।जिला के अंदर बस सेवाओं की अनुमति दी जाएगी, जबकि जिला के बाहर  बस सेवाओं की अनुमति नहीं होगी। 

5 जून से, सभी बाजार और अन्य दुकानें सुबह 9 से शाम 5 बजे तक विषम-सम के अधार पर  खुलेंगे। हालांकि, अभी मार्केट कांप्लेक्स व मॉल को अनुमति नहीं दी गई है। इसके अलावा, दुकानें सम-विषम के नियम मुताबिक खुलेंगे। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं