आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 599 नए मामले, छह लोगों की मौत
By भाषा | Updated: December 4, 2020 22:05 IST2020-12-04T22:05:39+5:302020-12-04T22:05:39+5:30

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 599 नए मामले, छह लोगों की मौत
अमरावती, चार दिसंबर आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 599 नए मामले सामने आए हैं। वहीं शुक्रवार को सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 913 लोग संक्रमण मुक्त हुए और छह लोगों की मौत हो गयी। ।
ताजा बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 8,70,675 हो गई, जिनमें से 8,57,233 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और कुल 7,020 लोगों की मौत हो गयी।
बुलेटिन में बताया गया कि अभी 6,422 लोगों का इलाज चल रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।