लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कोविड-19 के 5,989 नए मामले, और 23 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 10, 2021 21:33 IST

Open in App

चेन्नई, 10 अप्रैल तमिलनाडु में शनिवार को कोविड-19 के 5,989 नए मामले आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 9,26,816 हो गयी है।

सरकारी बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण से और 23 लोगों की मौत होने के साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या 12,886 हो गयी है।

राज्य में और 1,952 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 8,76,257 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में फिलहाल 37,673 लोगों का उपचार चल रहा है। चेन्नई में सबसे ज्यादा 1,977 नए मामले आए हैं।

इस बीच, स्वास्थ्य सचिव जे. राधाकृष्णन ने कहा कि मामलों में वृद्धि के मद्देनजर सरकार कोविड-19 से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं को मजबूत कर रही है।

शहर के विक्टोरिया पुरुष छात्रावास में बनाए गए वार्ड का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मरीजों के लिए 11 जगहों पर 11,775 बिस्तर उपलब्ध हैं और ऐसी जगहों पर हल्के या बिना लक्षण वाले मरीजों को दाखिल किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि इस वार्ड को सरकारी मेडिकल कॉलेज ओमानदुरार अस्पताल से जोड़ा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल