लाइव न्यूज़ :

उत्तर-पश्चिम दिल्ली में आवासीय कॉलोनी के निर्माण के लिए 598 पेड़ काटे जाने की जरूरत

By भाषा | Updated: June 28, 2021 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार इलाके में एक ग्रुप हाउसिंग कॉलोनी के निर्माण के लिए 598 पेड़ों की कटाई और छंटाई करने की जरूरत है। परियोजना के प्रस्ताव में यह कहा गया है।

परियोजना के तहत 2,340 करोड़ रुपये की लागत से आठ आवासीय बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया जाना है। इसमें कुल 1,200 आवासीय इकाइयां और आर्थिक रूप से कमजोर तबके लिए 622 आवासीय इकाइयां होंगी।

यह निर्माण कार्य रेल भूमि विकास प्राधिकरण की भूमि पर किया जाएगा।

प्रस्ताव में कहा गया है, ‘‘परियोजना स्थल पर कुल 1,178 पेड़ हैं। इनमें से 580 को वहीं रहने दिया जाएगा या उन्हें दूसरी जगह लगाया जाएगा तथा 598 की कटाई या छंटाई की जाएगी। वहीं, 984 पेड़ लगाये जाएंगे। क्षतिपूरक वनीकरण के अनुसार एक पेड़ काटे जाने पर उसकी जगह 20 पेड़ लगाये जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे