लाइव न्यूज़ :

झारखंड में कोविड-19 के 5961 नये मामले, 145 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 1, 2021 00:44 IST

Open in App

रांची, 30 अप्रैल झारखंड में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 145 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्य में संक्रमण से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2540 हो गई। वहीं कोविड-19 के 5961 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 227450 हो गयी। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की शुक्रवार को जारी एक बुलेटिन से मिली।

स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 145 और संक्रमितों की मौत हो गयी जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2540 हो गयी। इसके अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 के 5961 नये मामले दर्ज किये गये जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 227450 हो गयी।

राज्य में 227450 संक्रमितों में से 169033 मरीज अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 55877 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है जबकि 2540 अन्य की मौत हो चुकी है।

बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में राज्य में कुल 36291 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 5961 संक्रमित पाये गये।

पिछले चौबीस घंटे में जहां रांची में कोविड-19 के 1539 नये मामले सामने आये, वहीं पूर्वी सिंहभूम में 890, हजारीबाग में 413 एवं बोकारो में 320 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये।

इसी प्रकार अकेले राजधानी रांची में संक्रमण से 59 लोगों की मौत हो गयी। रामगढ़ में संक्रमण से 13, धनबाद में 11 एवं हजारीबाग में 08 लोगों की मौत पिछले चौबीस घंटे में हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं