लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोविड-19 के 596 नए मामले सामने आए, तीन और संक्रमितों की मौत

By भाषा | Updated: December 5, 2020 10:35 IST

Open in App

हैदराबाद, पांच दिसंबर तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 596 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 2.72 लाख हो गई है ,जबकि तीन और लोगों की मौत होने से महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या 1,470 पर पहुंच गई है।

सरकार द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन में चार दिसंबर की रात आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे के आंकड़े मुहैया कराए गए हैं। इसके मुताबिक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 102 नए मामले सामने आए हैं जबकि मेढचल मल्काजगिरी में 47 और रंगारेड्डी जिले में 46 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक तेलंगाना में 8,498 मरीज उपचाराधीन है जबकि 59,471 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई। अबतक राज्य में 57.22 लाख नूमनों की जांच की गई है।

बुलेटिन के मुताबिक अबतक राज्य में प्रति 10 लाख आबादी पर 1.53 लाख नमूनों की जांच की गई है।

बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 से राष्ट्रीय स्तर पर मृत्युदर करीब 1.5 प्रतिशत है जबकि तेलंगाना में यह दर 0.53 प्रतिशत है।

इसी प्रकार कोरोना वायरस संक्रमितों की ठीक होने की दर राष्ट्रीय स्तर पर 94.2 प्रतिशत है जबकि राज्य में यह दर 96.34 प्रतशित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा