केरल में कोविड-19 संक्रमण के 5,942 नए मामले सामने आये

By भाषा | Updated: February 6, 2021 20:34 IST2021-02-06T20:34:58+5:302021-02-06T20:34:58+5:30

5,942 new cases of Kovid-19 infection reported in Kerala | केरल में कोविड-19 संक्रमण के 5,942 नए मामले सामने आये

केरल में कोविड-19 संक्रमण के 5,942 नए मामले सामने आये

तिरुवनंतपुरम, छह फरवरी केरल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,942 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने बताया कि हाल ही में ब्रिटेन से लौटे एक यात्री में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। अब तक ब्रिटेन से लौटे कुल 79 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में इस महामारी से 16 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,848 हो गई जबकि मामलों की कुल संख्या 9,62,363 पहुंच गई है।

उन्होंने यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 67,543 है।

संक्रमण से 6,178 और लोगों के ठीक होने के बाद राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 8,90,720 पर पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 5,942 new cases of Kovid-19 infection reported in Kerala

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे