लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 5,928 नये संक्रमित मिले, 30 संक्रमितों की मौत

By भाषा | Updated: April 6, 2021 20:59 IST

Open in App

लखनऊ, छह अप्रैल उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5928 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और 30 संक्रमितों की मौत हो गई है।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 5,928 नये संक्रमित पाये गये हैं जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,39,928 हो गई है।

उन्होंने बताया कि इसी अवधि में 30 संक्रमितों की मौत के बाद जान गंवाने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या 8,924 हो गई है। सोमवार को पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,999 मामले आए थे।

प्रसाद ने बताया कि राज्य में इस समय संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 27,509 है।

उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,176 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से घर भेजा गया है जबकि 6,03,495 मरीज उपचार के बाद संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

अपर मुख्‍य सचिव ने बताया कि सोमवार को प्रदेश में 1.79 लाख से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया गया और अब तक 3.57 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

पिछले कई दिनों से प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नये मामलों की संख्या प्रतिदिन एक हजार पार कर रही है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में लखनऊ में सर्वाधिक 1,188, प्रयागराज में 915, वाराणसी में 711 और कानपुर नगर में 306 संक्रमित पाये गये हैं। इसी अवधि में लखनऊ में सात, कानपुर नगर में चार, प्रयागराज में तीन, वाराणसी, सीतापुर और मुजफ्फरनगर में दो-दो संक्रमितों की मौत हो गई है।

प्रसाद ने सभी लोगों से सावधानी बरतने और कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन की अपील की है।

इस बीच गौतम बुद्ध नगर के जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि जिले में मंगलवार को कोविड-19 से संक्रमित 94 मरीज पाए गए और एक संक्रमित की मौत हुई है। वहीं आगरा में 82 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा