लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में नहीं हुई कोई मौत, 591 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की संख्या पहुंची 12910

By सुमित राय | Updated: May 23, 2020 15:14 IST

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 591 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 12910 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 591 नए मामले सामने आए हैं।राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुई है।राजधानी में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 12,910 हो गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है और यहां संक्रमितों की संख्या 13 हजार के करीब पहुंच गई है, हालांकि एक राहत भरी खबर है कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली में एक भी मौत नहीं हुई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 591 नए मामले सामने आए हैं।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया, "राजधानी में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं हुई और कोरोना वायरस के 591 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 12,910 हो गई है, इसमें 6,412 सक्रिय मामले शामिल हैं।"

देशभर में 1.25 लाख लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से 1 लाख 25 हजार 101 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 3720 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं और 51783 लोग ठीक हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और भारत में कोरोना के 69597 एक्टिव केस मौजूद हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं 44 हजार से ज्यादा लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं और राज्य में अब तक 44582 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक इस महामारी से 1517 लोगों की जान जा चुकी है, हालांकि 12583 लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसदिल्लीसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया