लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन से तीन विमानों में 590 यात्री मुंबई पहुंचे

By भाषा | Updated: December 22, 2020 18:19 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर ब्रिटेन से तीन विमानों में 590 यात्री मुंबई हवाई अड्डे पर मंगलवार को पहुंचे।

एक निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इन यात्रियों में से किसी में भी कोविड-19 के लक्षण नहीं हैं। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने कहा कि 187 यात्री मुंबई के हैं, 167 महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों के हैं और 236 यात्री अन्य राज्यों के हैं।

उन्होंने कहा कि 299 यात्रियों को अनिवार्य पृथक वास में विभिन्न होटलों में भेज दिया गया है और अन्य राज्यों के यात्रियों को उनके राज्य भेज दिया गया है।

अधिकारी ने कहा, “महाराष्ट्र के बाहर के यात्री जिनकी ‘कनेक्टिंग फ्लाइट’ है, उन्हें अपने निवास स्थान जाने की अनुमति दी गई है। जो सड़क मार्ग से जाने के इच्छुक थे उन्हें जाने दिया गया है और उनके राज्यों के प्रतिनिधियों को इसकी सूचना दे दी गई है।”

बीएमसी द्वारा संचालित सेवन हिल्स अस्पताल के एक डॉक्टर ने पीटीआई-भाषा से कहा कि ब्रिटेन से आए किसी भी यात्री को पिछली रात से अब तक उनके अस्पताल नहीं लाया गया है।

बीएमसी आयुक्त आई एस चहल ने कहा था कि मंगलवार की रात तक पांच उड़ानों में ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों को होटलों में पृथक-वास में रखा जाएगा और कोविड-19 के लक्षण वाले यात्रियों को सेवन हिल्स अस्पताल में रखा जाएगा।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि तीन विमान उतरे हैं, एक की उड़ान रद्द हो गई तथा बाकी एक यहां मंगलवार की रात उतरेगा।

बीएमसी ने ट्वीट किया था, “ब्रिटेन में पाए गए कोरोना वायरस के एक नए प्रकार और उसके तेजी से फैलने को ध्यान में रखते हुए ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी उड़ानों को भारत सरकार के आदेशों के अनुसार, अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।”

बीएमसी ने कहा था, “वायरस के नए प्रकार को फैलने से रोकने के लिए बीएमसी ने यह आदेश जारी किये हैं कि ब्रिटेन से आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से अपने खर्च पर निकटवर्ती होटल में पृथक-वास में रहना होगा। जिन यात्रियों में लक्षण हैं उन्हें सेवन हिल्स अस्पताल में जाना होगा। पांचवें और सातवें दिन के बीच होने वाली आरटी-पीसीआर जांच के लिए यात्रियों को भुगतान करना होगा।”

निकाय संस्था ने कहा था, “जांच में संक्रमण की पुष्टि न होने पर, यात्री को घर पर सात दिन के अनिवार्य पृथक-वास के साथ छुट्टी दे दी जाएगी। संक्रमण की पुष्टि होने पर मरीजों को 14 दिन के लिए होटल या अस्पताल में पृथक-वास में रखा जाएगा। यात्रियों के लिए परिवहन की सुविधा बेस्ट द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी।”

बीएमसी अधिकारियों ने ब्रिटेन से मंगलवार को आए यात्रियों को बेस्ट की बसों से सीधा होटल भेज दिया।

केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा था कि ब्रिटेन और भारत के बीच सभी उड़ानें 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक निलंबित रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन