लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के 590 नए मामले, छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 9, 2021 22:33 IST

Open in App

बेंगलुरु, नौ मार्च कर्नाटक में कोविड-19 के 590 नए मामले आए हैं तथा संक्रमण से छह और लोगों की मौत हो गयी।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को बताया कि 366 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। संक्रमण के 590 नए मामलों में 363 मामले बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से आए।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि नौ मार्च की शाम तक संक्रमितों की संख्या 9,56,041 हो गयी जबकि 12,373 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 9,36,616 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

वर्तमान में 7033 मरीज हैं। इनमें से 6918 मरीज कोविड-19 अस्पतालों में हैं जबकि 115 मरीज सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं।

मौत के नए मामलों में बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से चार और धारवाड और तुमकुरु से एक-एक मामला आया।

राज्य में अब तक 1.94 करोड़ से ज्यादा नमूनों की जांच की गयी है। इनमें से मंगलवार को 66,426 नमूनों की जांच की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर