लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से 59 मरीजों की मौत, 11489 नए मामले

By भाषा | Updated: April 22, 2021 22:45 IST

Open in App

पटना, 22 अप्रैल बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 59 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 1956 हो गई, वहीं 11489 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढकर 365770 हो गयी ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से जिन 59 मरीजों की मौत हुई उनमें पटना में नौ, भागलपुर में आठ, गया में पांच, दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर में चार-चार, बांका, मुंगेर, नवादा एवं वैशाली में तीन-तीन, गोपालगंज, जहानाबाद, मधेपुरा, नालंदा, पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर एवं सारण में दो-दो तथा भोजपुर, सीतामढ़ी एवं सिवान में एक-एक मरीज शामिल है। प्रदेश में मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 1956 हो गयी ।

बिहार में बुधवार अपराह्न 4 बजे से बृहस्पतिवार 4 बजे तक संक्रमण के जो 11489 नए मामले सामने आए हैं उनमें प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 2643 मामले हैं ।

बिहार में संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित अन्य प्रमुख जिलों में गया में 945, मुजफ्फरपुर में 602, बेगूसराय में 530, औरंगाबाद में 498, सारण में 441, भागलपुर में 387, पूर्णिया में 354, पश्चिम चंपारण में 348 नालंदा में 309, सिवान में 285, रोहतास में 255, सहरसा में 255, मुंगेर में 239, पूर्वी चंपारण में 236, सुपौल में 216, वैशाली में 197, खगड़िया में 194, गोपालगंज में 187, मधेपुरा एवं मधुबनी में 179-179, समस्तीपुर में 177, नवादा में 173, अरवल में 166, कटिहार में 164, भोजपुर में 161, जहानाबाद में 152, शेखपुरा में 151, अररिया में 146, बक्सर में 128, दरभंगा में 112, जमुई में 108, लखीसराय में 104, सीतामढ़ी में 93, किशनगंज में 76 तथा बांका में 60 मामले है।

पिछले साल महामारी की शुरुआत होने से लेकर अबतक बिहार में संक्रमितों की संख्या 365770 है, जिनमें से 293945 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में बृहस्पतिवार को 86609 लोगों ने कोविड-19 रोधी टीका लगवाया और प्रदेश में अबतक 6362151 लोग टीका लगवा चुके हैं ।

बिहार में बुधवार को 45 वर्ष से ऊपर के 75671 लोगों ने कोविड-19 का टीका लगवाया और प्रदेश में अबतक 6267491 लोग टीका लगवा चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू