लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 59 नए मामले

By भाषा | Updated: September 30, 2021 12:23 IST

Open in App

पुडुचेरी, 30 सितंबर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 59 और लोगों के संक्रमित पाए जाने से महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 1,26,367 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु ने बताया कि पुडुचेरी में 28 नए मामले, करईकल में 24, माहे में पांच और यमन में दो नए मामले आए। बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 1,840 पर बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में 57 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही अब तक संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 1,23,697 हो गयी है। प्रदेश में अभी कोविड-19 के 830 मरीज उपचाराधीन हैं।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण दर 1.14 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर और स्वस्थ होने वाले लोगों की दर क्रमश: 1.46 प्रतिशत और 97.89 प्रतिशत है। अभी तक पुडुचेरी में कोविड-19 रोधी टीकों की 10,03,013 खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो