लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 59 नए मामले आए, चार लोगों की मौत हुई

By भाषा | Updated: July 17, 2021 22:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 59 नए मामले सामने आए और इस बीमारी से चार और लोगों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण दर घटकर 0.08 प्रतिशत रह गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

नवीनतम बुलेटिन में कहा गया है कि चार और लोगों की मौत के कारण दिल्ली में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 25,027 हो गई।

शुक्रवार को, दिल्ली में 66 मामले आए थे और एक व्यक्ति की मृत्यु हुई थी, जबकि संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत थी। बृहस्पतिवार को शहर में 72 मामले आए थे और एक मौत हुई थी, जबकि संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत रही थी।

अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जो संक्रमण दर 36 फीसदी तक पहुंच गई थी, वह अब घटकर 0.08 फीसदी रह गई है। नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को 59 नए मामले आए और चार मौतें हुईं। बुधवार को, शहर में 77 मामले थे और एक मौत हुई थी, जबकि मंगलवार को दो मौतों के साथ दैनिक संक्रमण की संख्या 76 थी।

पिछले कई दिनों में दैनिक मामलों में गिरावट के बावजूद, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगाह किया है कि कोविड​​-19 संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका काफी अधिक है और कहा कि उनकी सरकार उससे मुकाबला करने के लिए "युद्धस्तर" पर तैयारी कर रही है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने एक कार्य योजना पारित की थी, जिसके तहत महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्थिति की गंभीरता के अनुसार प्रतिबंधों को लागू किया जाएगा।

शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, एक दिन में 52,490 आरटी-पीसीआर और 23,931 रैपिड एंटीजन जांच सहित कुल 76,421 जांच की गईं।

शनिवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 621 हो गई, जो एक दिन पहले 657 थी। गृह पृथकवास में रह रहे लोगों की संख्या घटकर 212 हो गई, जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को यह 228 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे