लाइव न्यूज़ :

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में संक्रमण के 59 नए मामले

By भाषा | Updated: April 19, 2021 10:26 IST

Open in App

पोर्ट ब्लेयर, 19 अप्रैल अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोरोना वायरस संक्रमण के 59 नए मामले सामने आने के बाद यहां कोविड-19 महामारी के कुल मरीज बढ़कर 5,390 हो गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई और कुल मृतक संख्या 64 है।

संक्रमण के नए मामलों में से 41 मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान के क्रम में सामने आए और हवाई अड्डे पर जांच के दौरान 18 नए मामले सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में 126 उपचाराधीन मामले हैं, जिनमें से 125 मरीज दक्षिण अंडमान जिले में हैं। एक अन्य मरीज उत्तर एवं मध्य निकोबार जिले में है।

उन्होंने बताया कि 54 और मरीजों के ठीक हो जाने के बाद स्वस्थ हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5,200 हो गई है।

उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में अब तक 65,000 से अधिक लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए टीका लग चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू