पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 5892 नए मामले, 24 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 14, 2021 22:42 IST2021-04-14T22:42:07+5:302021-04-14T22:42:07+5:30

5892 new cases of Kovid-19 in West Bengal, 24 dead | पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 5892 नए मामले, 24 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 5892 नए मामले, 24 लोगों की मौत

कोलकाता, 14 अप्रैल पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 5892 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 6,30,116 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया कि राज्य के विभिन्न भागों में संक्रमण से 24 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 10,458 हो गयी है।

बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में 2297 संक्रमित मरीज ठीक हो गए। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 32,621 हो गयी है।

बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में मंगलवार को 43,463 नमूनों की जांच की गयी और कुल मिलाकर 96,32,841 नमूनों की जांच हो चुकी है।

कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी राज्य के लिए चिंता का विषय है जहां वर्तमान में चुनाव चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 5892 new cases of Kovid-19 in West Bengal, 24 dead

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे