लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में कोविड-19 के 589 नये मामले, 13 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: October 1, 2021 20:07 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक अक्टूबर कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 589 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,76,589 हो गयी जबकि 13 और रोगियों की मौत होने से मृतकों की तादाद 37,807पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक, कर्नाटक में बीते 24 घंटे के दौरान 877 रोगी संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 29,26,284 हो गयी है। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 12,469 है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस की संक्रमण दर 0.46 प्रतिशत तथा मृत्युदर 2.20 प्रतिशत है।

बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 221 नये मामले सामने आए और पांच रोगियों की मौत हुई। दक्षिण कन्नड़ जिले में 86 नये मरीज मिले और संक्रमण से दो व्यक्ति की मौत हो गयी।

राज्य में अब तक 4,77,45,951 नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है, जिसमें से 1,26,932 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल