लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के 588 नए मामले, 11 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 29, 2020 05:24 IST

शुक्रवार को कोरोना ने 11 और मरीजों की जान ले ली। आठ मरीजों ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ा जबकि एक अन्य की मृत्यु दून मेडिकल कॉलेज में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमित दो अन्य लोगों की मौत हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई।अब तक प्रदेश में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 239 हो चुकी है।

देहरादून: उत्तराखंड में शुक्रवार को कोविड-19 के 588 नए मरीज मिले, जिससे महामारी से पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 17,865 हो गया। इसके अलावा 11 मरीजों की संक्रमण से मृत्यु हो गयी। यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस से संक्रमित सर्वाधिक 185 नए मामले देहरादून जिले में मिले जबकि हरिद्वार में 120, उधमसिंह नगर में 72, चमोली में 58 और नैनीताल में 55 मरीज सामने आए।

शुक्रवार को कोरोना ने 11 और मरीजों की जान ले ली। आठ मरीजों ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ा जबकि एक अन्य की मृत्यु दून मेडिकल कॉलेज में हुई। दो अन्य ने हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

अब तक प्रदेश में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 239 हो चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 12124 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 5440 है। प्रदेश में कोविड-19 के 62 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं। भाषा दीप्ति शफीक

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों