लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय बलों में कोरोना वायरस के 587 और मामले आए

By भाषा | Updated: April 28, 2021 21:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और दो अन्य केंद्रीय बलों के 580 से अधिक कर्मियों के 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि 24 घंटे के ये आंकड़े मंगलवार तक के हैं।

सबसे ज्यादा 149 मामले नेपाल और भूटान की सीमा की रखवाली करने वाले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में आए हैं, जिसके बाद केंद्रीय औद्योगिक बल (सीआईएसएफ) में 146 कर्मियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमा की हिफाजत में शामिल सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 132 कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद नक्सल रोधी अभियान में लगे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 119 कर्मी कोविड-19 के कारण बीमार हुए हैं।

चीन से लगती सीमा की रखवाली करने वाली भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में 29 नए मामले मिले हैं।

दो अन्य केंद्रीय बल-- राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और आतंकवाद रोधी राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में कोरोना वारयस के क्रमश: सात और पांच मामले मिले हैं।

आंकड़ों के अनुसार, 27 अप्रैल तक पिछले 24 घंटे में 587 मामले आए हैं।

इन पांच सीएपीएफ में और दो अन्य केंद्रीय बलों में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 6264 है जबकि 55,730 से अधिक कर्मी संक्रमण को मात दे चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे