लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के 585 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 6, 2020 21:29 IST

Open in App

पटना, छह दिसंबर बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान तीन और लोगों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 1295 तक पहुंच गई। वहीं, राज्य में अब तक इस रोग की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 2,39,126 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना, पूर्णिया एवं सारण जिले में एक-एक मरीज की मौत हो गई।

राज्य में शनिवार अपराह्न चार बजे से रविवार अपराह्न चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 585 नए मामले प्रकाश में आने के साथ इससे संक्रमित होने वालों की संख्या अबतक 2,39,126 पहुंच गयी है।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,25,904 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 572 लोग ठीक हुए।

बिहार में अबतक 1,54,28,602 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें संक्रमित पाए गए 2,32,438 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में वर्तमान में 5392 मरीज उपचाराधीन हैं और मरीजों के स्वस्थ होने की दर 97.20 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान